जीरा - कीमतों में गिरावट
27-May-2024 07:20 PM
नई दिल्ली । आज जीरा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि गत दिनों आई 50/60 रुपए प्रति किलो की तेजी के पश्चात निर्यातकों की लिवाली प्रभावित हुई।
जबकि ऊंचे भावों पर मंडियों में आवक में सुचारु हुआ। इसके अलावा आज वायदा बज्र में भी जून माह का जीरा 890 रुपए एवं जुलाई का 940 रुपए मंदे के साथ बंद हुआ।
जिस कारण से हाजिर बाजारों में भी जीरा कीमतें 500/600 रुपए प्रति क्विंटल मंदे के साथ बोली गई। सूत्रों का कहना है कि अभी जीरा कीमतों में अधिक तेजी संभव नहीं है।
क्योंकि आगामी माह में चीन, टर्की सीरिया में नई फसल की आवक शुरू हो जाएगी। जिस कारण से निर्यात मांग प्रभावित होने की संभावना है। जीरे की तेजी निर्यात पर निर्भर करेगी। क्योंकि इस वर्ष देश में जीरा का उत्पादन अधिक हुआ है।
