जीरा की रिकॉर्ड बिजाई : कीमतों में मंदा

04-Dec-2023 07:33 PM

नई दिल्ली । चालू सीजन के दौरान जीरा की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी आने के कारण इस वर्ष उत्पादक राज्यों में जीरे की अभी तक रिकॉर्ड बिजाई की जा चुकी है।

प्रमुख उत्पादक राज्य गुजरात में बिजाई क्षेत्रफल गत वर्ष की तुलना में 231946 हेक्टेयर बढ़कर 3.76 लाख हेक्टेयर का हो गया है। जबकि राजस्थान में अभी तक बिजाई 63 लाख हेक्टेयर पर की जा चुकी है जो गत वर्ष राजस्थान में जीरे का कुल बिजाई क्षेत्रफल 5.79 लाख हेक्टेयर का रहा था।

उल्लेखनीय है कि गत दो वर्ष के उत्पादक राज्यों में जीरे की बिजाई का क्षेत्रफल बढ़ रहा है। वर्ष 2022 में देश में जीरा की कुल बिजाई 6.85 लाख हेक्टेयर पर की गई थी जबकि 2023 में बिजाई 7.75 लाख हेक्टेयर पर हुई थी। वर्तमान चालू सीजन में अभी तक बिजाई लगभग 10 लाख हेक्टेयर के आसपास हो चुकी है। 

रिकॉर्ड बिजाई के कारण वायदा एवं हाजिर बाजारों में जीरे के भाव मंदे के साथ बोले जा रहे हैं। हाजिर बाजारों में जीरे के भाव 500/700 रुपए प्रति क्विंटल मंदे बोले गए। जबकि वायदा में दिसंबर का भाव 2645 रुपए एवं जनवरी का भाव 2665 रुपए मंदे के साथ बंद हुआ है।