जीरे की कीमतों में तेजी
22-Dec-2023 07:35 PM
नई दिल्ली । वायदा बाजार के तेज समाचारों के चलते आज भी जीरे की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। हालांकि उत्पादक केन्द्रों पर इस वर्ष जीरे की बिजाई अधिक क्षेत्रफल में लगभग डबल होने के अनुमान लगाये जा रहे हैं बशर्ते आगामी दिनों मौसम फसल के अनुकूल रहे।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी जीरे की फसल अच्छी थी लेकिन नई फसल की आवक के समय बेमौसमी वर्षा के कारण क्वालिटी एवं उत्पादन दोनों प्रभावित हो गए थे।
विशेषकर राजस्थान की फसल को नुकसान हुआ था। बहरहाल गुजरात मंडी में आज जीरे के भाव 500/600 रुपए प्रति क्विंटल तेजी के साथ बोले गए।
अन्य उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर भी जीरे के भाव मजबूत रहे। वायदा बाजार में जबवरी का जीरा 250 रुपए एवं मार्च का 60 रुपए तेजी के साथ बंद हुआ है। बाजार में धारणा तेजी की नहीं है।
