जीरा - जीरा कीमतों में तेजी
14-May-2024 07:21 PM
नई दिल्ली । आज भी जीरा कीमतों में तेजी रही। घटे भावों पर निर्यातकों के अलावा लोकल मांग में भी वृद्धि होने के कारण जीरे के भाव दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं।
आज भी उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर जीरा के क्वालिटीनुसार भाव 500/1000 रुपए प्रति क्विंटल तेजी के साथ बोले गए हैं। वायदा बाजार में भी पूरे सत्र के दौरान कीमतें तेजी के साथ बोली गई मगर बंद होते समय जून का भाव 260 रुपए मंदे के साथ बंद हुआ है जबकि मई माह का भाव 200 रुपए तेजी के साथ बंद हुआ है।
सूत्रों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बाजार में मुनाफावसूली बिकवाली आने की संभावना है जिस कारण आगामी दिनों में भाव कुछ घट सकते हैं लेकिन अधिक नहीं। क्योंकि अधिक पैदावार के कारण भाव अपने न्यूनतम स्तर पर चल रहे हैं।
