जीरा बाजार मंदा

07-Dec-2023 07:21 PM

नई दिल्ली । उत्पादक केन्द्रों पर अधिक बिजाई के समाचार मिलने के पश्चात से जीरे की हाजिर एवं वायदा में लगातार गिरावट बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि चालू सप्ताह के सोमवार को वायदा बाजार में दिसंबर का जीरा 41470 रुपए एवं जनवरी का 41805 रुपए पर बंद हुआ।

जबकि आज दिसंबर का भाव 36990 रुपए एवं जनवरी 37180 रुपए पर बंद हुआ है। चालू सप्ताह के शुरूआती चार दिनों के दौरान वायदा बाजार में जीरा के भाव लगभग 4500 रुपए घट गए हैं।

वायदा में गिरते भावों के कारण हाजिर बाजारों में इसी समयावधि में जीरा के भाव 2500/3000 रुपए तक घटाकर बोले जाने लगे हैं। वर्तमान हालात को देखते हुए हाल-फिलहाल कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है।