इथेनॉल की कीमतों में बदलाव होने की संभावनाएं
04-Jan-2025 09:46 AM
इथेनॉल की कीमतों में बदलाव होने की संभावनाएं
सरकार ने नवम्बर 2024 से शुरू हुए वर्तमान एथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ESY) के लिए एथेनॉल की कीमत ₹1.50 से ₹1.70 प्रति लीटर तक बढ़ाने की संभावना जताई।
यह वृद्धि केवल गन्ने के रस/सिरप और B-हेवी मोलासेस से बने एथेनॉल पर लागू होगी।
मक्का, क्षतिग्रस्त अनाज (चावल) और C-हेवी मोलासेस से बने एथेनॉल की कीमत में कोई बदलाव नहीं होगा।
ESY 2023-24 तक, मक्का से बने एथेनॉल की कीमत ₹71.86 प्रति लीटर, गन्ने के रस/सिरप से ₹65.61, क्षतिग्रस्त अनाज (चावल) से ₹64, B-हेवी मोलासेस से ₹60.73 और C-हेवी मोलासेस से ₹56.28 प्रति लीटर थी।
FCI द्वारा सब्सिडी वाले चावल से बने एथेनॉल की एक अलग कीमत ₹20/किलोग्राम थी, जो अब समाप्त हो गई है।
कैबिनेट द्वारा जल्द ही इसे स्वीकृति दी जा सकती हैं।
