इस्मा ने भी घटाया चीनी उत्पादन अनुमान
01-Feb-2025 09:08 AM
इस्मा ने भी घटाया चीनी उत्पादन अनुमान
★ इस्मा के अनुसार चालू सीजन में उत्पादन 272.7 लाख टन रह सकता है जो गत वर्ष 319.6 लाख टन दिया गया था।
★ चालू सीजन पहले अनुमान में इस्मा ने 333 लाख टन कुल उत्पादन तथा 37.5 लाख टन एथनोल में इस्तमाल के बाद चीनी का खाद्य इस्तमाल के लिए 295.5 लाख टन का दिया था अनुमान।
★ अभी हाल ही में AISTA ने 265.2 लाख टन का दिया था अनुमान।
★ दोनों अनुमान के बीच भारी अंतर।
★ इस्मा के अनुसार महाराष्ट्र व कर्नाटक के कई इलाकों उम्मीद से अधिक बारिश होने से उत्पादकता पर पड़ा असर तथा उत्तर प्रदेश में गन्ना फसल में बिमारी लगने से सबसे अधिक नुकसान पहुंचा। यह अनुमान इस्मा द्वारा सेटेलाईट एवं आधुनिक तकनीक इस्तमाल किये जाने के बाद दिया गया।
★ इस्मा के अनुसार 31 जनवरी तक चीनी उत्पादन 165 लाख टन पहुंच चुका है जो गत वर्ष 187.2 लाख टन था।
★ सप्लाई बैलेंस की बात करें तो 10 लाख टन निर्यात, 280 लाख टन खपत, 310.2 लाख टन की उपलब्धता के बाद 30 सितम्बर 2025 को 62.5 लाख टन चीनी का स्टॉक बच सकता है।
