हल्दी मजबूत
24-Nov-2023 07:43 PM
नई दिल्ली । आज हल्दी के भाव मजबूती के साथ बोले गए। सूत्रों का कहना है कि इस वर्ष बिजाई घटने के पश्चात वर्तमान में उत्पादक राज्यों में बारिश की कमी भी बनी हुई है।
वर्तमान में फसल को बारिश की जरूरत है अगर बारिश नहीं होती है तो क्वालिटी एवं उत्पादन दोनों प्रभावित होने की आशंका है। वायदा के तेज समाचारों के चलते आज ईरोड मंडी में हल्दी के भाव 100 रुपए तेजी के साथ बोले गए।
महाराष्ट्र की मंडियों में पूर्व स्तर पर मजबूत रहे। वायदा बाजार में दिसम्बर की हल्दी 496 रुपए एवं अप्रैल की हल्दी 542 रुपए तेजी के साथ बंद हुई है।
वर्तमान हालात को देखते हुए आगामी दिनों में हल्दी के भाव सुधर सकते है लेकिन अधिक तेजी की संभावना नहीं है क्योंकि बकाया स्टॉक पर्याप्त है एवं जनवरी माह में निजामाबाद लाइन पर नए मालों की आवक शुरू हो जाएगी।
