हल्दी में गिरावट
06-May-2024 07:43 PM
नई दिल्ली । आज हल्दी की कीमतों में गिरावट रही। सूत्रों का कहना है कि बाजार में मुनाफावसूली बिकवाली बढ़ने एवं बढ़े भावों पर मांग प्रभावित होने के कारण वायदा एवं हाजिर बाजारों में हल्दी के भाव मंदे के साथ बोले गए।
वायदा के मंदे समाचारों एवं लोकल में उठाव कम रहने के कारण उत्पादक केन्द्रों की मंडियों सहित दिल्ली बाजार में भी हल्दी के भाव 300/400 रुपए प्रति क्विंटल मंदे के साथ बोले गए।
जबकि वायदा में अप्रैल का भाव 434 रुपए मंदे के साथ 18398 रुपए पर बंद हुआ है। जून का वायदा 436 रुपए से नरमी के साथ 18920 रुपए पर बंद हुआ है।
सूत्रों का मानना है कि चालू सीजन के दौरान देश में हल्दी का उत्पादन कम होने के कारण कीमतों में अधिक मंदे की संभावना नहीं है। जल्द ही कीमतों में फिर वृद्धि होगी।
चालू सीजन के दौरान देश में हल्दी का उत्पादन 45/50 लाख बोरी होने के अनुमान लगाएं जा रहे हैं। गत वर्ष उत्पादन 80/85 लाख बोरी का रहा था।
