हल्दी में गिरावट

05-Jan-2024 07:27 PM

नई दिल्ली । आज हल्दी की कीमतों में गिरावट रही। हालांकि आने वाली फसल गत वर्ष की तुलना में कम रहने के समाचार है लेकिन चालू माह के अंत तक निजामाबाद लाइन पर नए मालों की आवक शुरू हो जाने के समाचारों से हाजिर में हल्दी का उठाव कमजोर बना हुआ है।

निर्यातक मांग का भी अभाव है। जिस कारण से आज इरोड मंडी में हल्दी के भाव 100 रुपए प्रति क्विंटल मंदे रहे। जबकि सांगली एवं हिंगोली में भाव 200 रुपए मंदे के साथ बोले गए।

वायदा बाजार में अप्रैल का भाव 376 रुपए एवं जून का 358 रुपए मंदे के साथ बंद हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि अभी हाल-फिलहाल हल्दी की कीमते सीमित ही बनी रहेगी। मगर आवक घटने के साथ ही कीमतों में अवश्य ही सुधार होगा।