हल्दी कीमतों में तेजी
23-Jan-2024 07:24 PM
नई दिल्ली । आज हल्दी की कीमतों में तेजी रही। हालांकि निजामाबाद एवं सांगली मंडी में नई हल्दी की आवक शुरू हो चुकी है। और हाजिर में व्यापार भी कम है लेकिन सट्टेबाजी के कारण कीमतों में तेजी बनी हुई है।
सूत्रों का कहना है कि फसल के समय बाजार में तेजी आना भविष्य के लिए नुक़सानदायक हो सकती है हालांकि यह सच है कि इस वर्ष हल्दी का उत्पादन कम है। लेकिन आगामी दिनों में मंडियों में नए मालों की आवक तो बढ़ेगी।
बहरहाल आज वायदा बाजार में अप्रैल की हल्दी 882 रुपए एवं जून की हल्दी 886 रुपए तेजी के साथ बंद हुई। जिस कारण महाराष्ट्र की मंडियों में हल्दी के भाव 400/500 रुपए प्रति क्विंटल तेजी के साथ बोले गए जबकि आवक कम होने के कारण ईरोड मंडी में भाव पूर्व स्तर पर स्थिर रहे।
