हल्दी कीमतों में सुधार

26-Feb-2024 07:24 PM

नई दिल्ली । प्रमुख उत्पादक राज्य तेलंगाना की निजामाबाद मंडी में नए मालों की आवक आशानुरूप न बढ़ने एवं कमजोर उत्पादन के कारण हाजिर में स्टॉकिस्टों की लिवाली अच्छी देखी जा रही है।

जिस कारण से हाजिर बाजारों में हल्दी के भाव 200/300 रुपए प्रति क्विंटल मजबूती के साथ बोले गए। हालांकि महाराष्ट्र की मंडियों में आज व्यापार नहीं हुआ। मगर वायदा के तेज समाचार मिलने के कारण दिल्ली बाजार में हल्दी के भाव बढ़ाकर बोले गए।

वायदा बाजार में अप्रैल की हल्दी के भाव 352 रुपए एवं जून के भाव 454 रुपए तेजी के साथ बंद हुए है। सूत्रों का कहना है कि कमजोर बिजाई के अलावा इस वर्ष प्रति हेक्टेयर उत्पादकता भी प्रभावित होने की आशंका है।

जिस कारण इस वर्ष देश में हल्दी का उत्पादन 50/55 लाख बोरी तक ही होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं जबकि गत वर्ष उत्पादन 82/85 लाख बोरी का रहा था।