हल्दी कीमतों में गिरावट
17-Nov-2023 06:49 PM
नई दिल्ली । आज हल्दी के भाव दबे रहे उत्पादक केन्द्रों पर पर्याप्त स्टॉक के कारण अभी हल्दी की कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है। क्योंकि निजामाबाद लाइन पर नई हल्दी की आवक का श्री गणेश दिसम्बर अंत तक हो जाने के अनुमान लगाए जा रहे हैं जबकि आवक का दबाव जनवरी माह में बनेगा। वर्तमान में निर्यातक एवं लोकल मांग का अभाव बना हुआ है।
जिस कारण वायदा एवं हाजिर में भाव मंदे के साथ बोले गए हैं। सूत्रों का कहना है कि उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर वर्तमान में हल्दी का स्टॉक 35/38 लाख बोरी का माना जा रहा है।
जोकि पर्याप्त है। लेकिन आने वाली फसल गत वर्ष की तुलना में कम रहने के कारण वर्ष 2024 में हल्दी की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी।
वायदा बाजार में आज दिसम्बर माह का भाव 804 रुपए एवं अप्रैल का भाव 948 रुपए मंदे के साथ बंद हुआ है। उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर सवेरे भाव पूर्व स्तर पर बोले गए थे मगर शाम को महाराष्ट्र की हिंगोली, बसमत नगर मंडी में भाव 200/300 रुपए मंदे बोले गए।
