हल्दी - हल्दी में व्यापार कम
14-May-2024 07:24 PM
नई दिल्ली । वर्तमान में हल्दी में व्यापार सीमित रह गया है क्योंकि गत दिनों आई तेजी के पश्चात हल्दी में मुनाफावसूली बिकवाली बढ़ गई है जबकि हाजिर में मांग कम रह गई है।
जिस कारण से विगत 8/10 दिनों के दौरान हल्दी की कीमतों में 300/400 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की जा चुकी है और अभी भाव ओर घटने की संभावना है।
क्योंकि वायदा बाजार में भाव लगातार गिर रहे हैं। आज भी वायदा बाजार में अप्रैल माह की हल्दी 360 रुपए एवं जून की 418 रुपए मंदे के साथ बंद हुई है।
सूत्रों का कहना है कि भाव ऊंचे होने के कारण आगामी सीजन के लिए उत्पादक केन्द्रों पर हल्दी की बिजाई का क्षेत्रफल आवश्यक ही बढ़ेगा।
लेकिन नई फसल दिसम्बर जनवरी माह में आने के कारण हल्दी की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है। क्योंकि चालू सीजन के दौरान हल्दी का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में कम रहा है। उत्पादक केन्द्रों पर आवक भी घटने लगी है।
