हाल की वर्षा से रबी फसलों को कहीं लाभ - कहीं हानि
16-Mar-2026 01:51 PM
नई दिल्ली। मानसून पूर्व की पहली बारिश से खरीफ फसलों को कहीं फायदा तो कहीं नुकसान होने की सूचना मिल रही है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान में इस वर्षा से पिछैती बिजाई वाली रबी फसलों को काफी राहत मिली है।
दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड एवं जम्मू कश्मीर में वर्षा के साथ ओलावृष्टि होने से रबी फसलों को नुकसान होने की आशंका है।
इसके अलावा जिन इलाकों में गेहूं, चना एवं सरसों की फसल को काटकर सूखने के लिए छोड़ा गया था उसे भी इस मावठ से क्षति पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक 15 से 20 मार्च के दौरान देश के कई राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट भी आएगी।
पंजाब-हरियाणा में गेहूं की फसल को इससे फायदा हो सकता है। लेकिन जहां फसल पककर कटाई के लिए तैयार हो गई है वहां यह वर्षा एवं तेज हवा नुकसानदायक साबित हो सकती है।
