घटे भावो पर लिवाली बढ़ने से उड़द की कीमतों में सुधार
24-Nov-2023 07:02 PM
चेन्नई । घटे भावों पर बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से उड़द की कीमतों में सुधार। निचे भावो में मांग निकलने व मिलर्स की सक्रियता बढ़ने से चेन्नई उड़द में आज 75/100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव एफएक्यू 8700 रुपए व एसक्यू 9600 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
इसी प्रकार दिल्ली उड़द एसक्यू मे निचे भावो से 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव एसक्यू 9900 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली सुस्त बनी रहने से देसी उड़द की कीमतों में आज 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव लातुर 7500/9900 रुपए अहमदनगर 9300/9800 रुपए दुधनी 9200/9900 रुपए 8000/9500 रुपए दमोह 6400/8000 रुपए जबलपुर 5200/8200 रुपए व कृष्णा डिस्ट्रिक्ट 9550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। आयातित उड़द में लिवाली बढ़ने से कल उड़द की कीमतों में बढ़त देखी जा सकती है।
