घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तुवर में गिरावट
10-Jan-2025 09:07 AM
घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तुवर में गिरावट
★ बर्मा तुवर लेमन जो इस महीने 860 के उच्चतम स्तर पर थी घटकर 7 जनवरी को 810$/टन पर आई, 9 जनवरी को म्यांमार तुवर 825$/टन पर बंद हुई।
★ मुंबई व चेन्नई लेमन 6950-7000 रुपए पर बिकी, कीमतों में इस महीने 50-100 रुपए की घट बढ़ देखी गयी। जबकि अफ्रीकान तुवर स्थिर है।
★ मंडियों में कीमतें MSP से नीचे।
★ कर्नाटक में तुवर की सरकारी खरीद भी शुरू।
★ सीजन भर किसानों ने ऊंचे भाव बेचे, निचले भावों पर किसान रोक सकते हैं माल।
★ ऊंचे भाव मिलने के कारण किसानों की स्टॉकिंग क्षमता भी बढ़ी।
★ भारत में इस वर्ष तुवर उत्पादन अच्छा। जनवरी के अंत में आवक पीक पर पहुंच सकती है।
★ म्यांमार में तुवर का होगा रिकॉर्ड उत्पादन, आयात फरवरी के अंत या मार्च से शुरू होगा।
★ एक तरफ घरेलू फसल आएगी तो दूसरी ओर म्यांमार से भी होगा आयात जिससे उपलब्धता अच्छी बनेगी और भाव घटेंगे।
★ इसी दौरान चाहें तो तुवर की खरीद कर सकते हैं।
