ग्राहकी सुस्त बनी रहने से तुवर में लिवाल कमजोर
17-Nov-2023 07:00 PM
चेन्नई । तुवर दाल में ग्राहकी शांत पड़ने से तुवर में दाल मिलर्स की लिवाली शांत बनी हुई है। स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर बनी रहने से तुवर की कीमतों में आज गिरावट का रुख रहा।
दिसंबर माह से कर्नाटक की मंडियों में नई तुवर की आवक बढ़ना शुरू हो जाएगी जिस कारण तुवर की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। गुलबर्गा मंडी में आज 15 क्विंटल की आवक हुई जिसकी बोली 10911 रुपए प्रति क्विंटल लगी। लेकिन किसान ने इस भाव पर बिकवाली करने को तैयार नहीं हुआ।
तुवर के ऊंचे भावो को देखते हुए किसान कम भावों में बिकवाली के इच्छुक नहीं। कमजोर उपलब्धता के कारण अधिकांश तुवर दाल मिले बंद पड़ी है।
नई फसल आने पर तुवर में दाल मिलर्स की लिवाली बेहतर रहेगी जिससे किसानो को अपनी फसल के अच्छे दाम मिलेंगे। ग्राहकी सुस्त बनी रहने से चेन्नई तुवर लेमन में आज 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव 11000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। दाल मिलर्स की मांग सुस्त पड़ने से देसी तुवर की कीमतों में भी आज 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी।
