ग्राहकी कमजोर पड़ने से मटर की कीमतों में गिरावट
22-Dec-2023 07:00 PM
नई दिल्ली । बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से मटर की कीमतों में आज गिरावट का रूख रहा। मटर का आयात खोले जाने से स्टॉककिस्टो में धबराहट का माहौल बना हुआ है।
जिससे मटर की कीमतों में दबाब बना हुआ है। लिवाली कमजोर पड़ने से कानपूर मटर में 100 रूपये प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव 4900/5000 रुपए प्रति क्विंटल रह गये।
इसी प्रकार ललितपुर मटर में भी 100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा। इस मंदे के साथ भाव 4000/4500 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
लिवाली सुस्त पड़ने से राठ मटर में भी 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव 4400/4800 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। इसी प्रकार उरई मटर भी 100 रुपए प्रति क्विंटल घटकर के साथ भाव 4300/4700 रूपये प्रति क्विंटल रह गये।
