ग्राहकी का अभाव बना रहने से उड़द की कीमतों में गिरावट
17-Nov-2023 07:05 PM
चेन्नई । बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली शांत बनी रहने से उड़द की कीमतों में आज गिरावट का रुख रहा। उड़द दाल में उठाव कमजोर पड़ने से उड़द में दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी हुई है व डिलीवरी भी लगना शुरू हो गयी है जिससे उड़द की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
आयातकों की बिकवाली बढ़ने व ग्राहकी का अभाव बना रहने से चेन्नई उड़द की कीमतों में आज 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव एफएक्यू 9150 रुपए व एसक्यू 9800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
पोर्ट की गिरावट के असर व ग्राहकी सुस्तबनी रहने से दिल्ली उड़द में 75/125 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव एफएक्यू 9375 रुपए व एसक्यू 10125 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
कमजोर मांग के चलते देसी उड़द की कीमतों में भी 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव दुधनी 9000/10000 रुपए बार्शी 8000/9500 रुपए ललितपुर 5500/8000 रुपए व कोटा 5000/9300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
