ग्राहकी का अभाव बना रहने से मसूर में लिवाल कमजोर
05-Dec-2023 06:10 PM
नयी दिल्ली । आयातकों की बिकवाली का दबाव बना रहने व मसूर दाल में ग्राहकी सुस्त बनी रहने से मसूर में दाल मिलर्स की लिवाली शांत बनी हुई है। जिस कारण मसूर की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली सुस्त बनी रहने से दिल्ली में आज 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव कोटा लाइन 6500 रुपए बूंदी लाइन 7050 रुपए व देसी बड़ी 6400/6425 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
दाल मिलर्स की मांग सुस्त रहने से मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में भी 25/50 रुपए प्रति की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सागर 5500/5850 रुपए अशोकनगर 5700/5800 रुपए व कटनी 6400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
इसी प्रकार कानपूर में भी 25 रुपए प्रति क्विंटल घटकर 6400/6450 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। लिवाली सुस्त बनी रहने से आयातित मसूर की कीमतों में आज कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव मुंद्रा 6000 रुपए हजीरा 6050 रुपए व कंटेनर 6250/6350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
