ग्राहकी का अभाव बना रहने से मसूर की कीमतों में गिरावट

23-Dec-2023 07:24 PM

मुम्बई। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान भी मसूर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। सरकार ने मसूर आयात समय सीमा को 31 मार्च 2024 से बढ़ाकर 2025 किया इससे बाजार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि मसूर आयात पहले से हो रहा था।

सप्ताहांत में देसी मसूर में दाल मिलर्स की पूछ परख बढ़ी जिससे कीमतों में कुछ सुधार दर्ज किया गया।

देश में मसूर की बिजाई में गत वर्ष से बढ़ी। 22 दिसंबर तक देश में मसूर की बिजाई 17.96 लाख हेकटेयर में की गयी जो गत वर्ष की समानवधि से 0.20  हेकटेयर अधिक है।

आयातकों की बिकवाली दबाव बना रहने व ग्राहकी सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मुंबई मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में मुंद्रा 5800 रुपए हजीरा 5900 रुपए व कंटेनर 5850/6050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

जबकि कोलकाता मसूर में इस साप्ताह  तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 5900/6000 रुपए प्रति क्विंटल स्थिर रह गयी। 
दिल्ली 
पोर्ट की गिरावट के असर व मसूर दाल में उठाव कमजोर कमजोर बना रहने से इस साप्ताह दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी रही जिस कारण दिल्ली मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6275 रुपए ,बूंदी 6750 रुपए उत्तरप्रदेश 6850 रुपए व देसी बड़ी 6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मध्य प्रदेश 
दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में अशोकनगर 5500/55550 रुपए गंजबासोदा 5400/6000 रुपए सागर 5400/5750 रुपए दमोह 5400/5850 रुपए व कटनी 6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
उत्तर प्रदेश  
ग्राहकी  कमजोर पड़ने व दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 7300 रुपए मोटी 6350/75 रुपए कानपुर 5950/6000 रुपए ललितपुर मोटी 5400/5550 रुपए छोटी 6100 रुपए व उरई 4700/5300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
घटे भावो पर बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान बिहार मसूर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया  और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6100 रुपए खुशरूपुर 6000 रुपए व मोकामा 6100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। जबकि रायपुर मसूर में  इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 6050 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। 
मसूर दाल 
मसूर की गिरावट के असर मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल का गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 7000/7300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।