ग्राहकी का अभाव बना रहने से चना की कीमतों में गिरावट

07-Dec-2023 07:30 PM

नयी दिल्ली । बिकवाली का दबाव बढ़ने व ग्राहकी का अभाव बना रहने से चना की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। चना दाल व बेसन में मांग सुस्त बनी रहने से चना में दाल मिलर्स की लिवाली शांत पड़ी हुई है। नैफेड द्वारा भाव घटाकर टेंडर पास किये जाने से चना की कीमतों में आज गिरावट का रुख रहा।

नैफेड ने आज राजस्थान चना की बिड 6051 रुपए व मध्य प्रदेश 5850 रुपए पर पास की। जो गत टेंडर से 52 रुपए राजस्थान 150 रुपए कम है। जिससे स्टाकिस्टों में घबराहट का माहौल बनने लगा है।

दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी रहने से दिल्ली चना की कीमतों में आज 90/100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव मध्य प्रदेश लाइन 6175/6200 रुपए व राजस्थान लाइन 6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

इसी प्रकार महाराष्ट्र की मंडियों में भी चना के भावो में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव 5000/6150 रुपए लातूर 5900 रुपए 5875/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। ग्राहकी का सपोर्ट न मिलने से अन्य मंडियों में भी चना के भावो में गिरावट देखी गयी।