गैर प्रतिस्पर्धी कीमत के कारण सोयामील का निर्यात प्रदर्शन कमजोर

19-Mar-2026 12:34 PM

मुम्बई। अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के 11 महीनों में देश से 19.40 लाख टन सोयामील का निर्यात हुआ था जो अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के 11 महीनों में घटकर 14.93 लाख टन रह गया। चालू वित्त वर्ष के दौरान सोयामील का निर्यात अप्रैल 2025 में 2.31 लाख टन, मई में 1.57 लाख टन, जून में 1.06 लाख टन, जुलाई में 1.84 लाख टन, अगस्त में 80 हजार टन, सितम्बर में 82 हजार टन, अक्टूबर में 1.80 लाख टन, नवम्बर में 1.13 लाख टन तथा दिसम्बर 2025 में 1.15 लाख टन दर्ज किया गया था जबकि जनवरी 2026 में 1.32 लाख टन एवं फरवरी में 1.13 लाख टन सोयामील का निर्यात शिपमेंट हुआ।

उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2024-25 की सम्पूर्ण अवधि (अप्रैल-मार्च) में 21.28 लाख टन सोयमील का निर्यात हुआ था जबकि इसकी मात्रा 2023-24 में 21.33 लाख टन, 2022-23 में 10.22 लाख टन तथा 2021-22 में महज 3.73 लाख टन पर पहुंची थी। अर्जेंटीना, ब्राजील एवं अमरीका की तुलना में भारतीय सोयामील का भाव जब भी बहुत ज्यादा ऊंचा रहा तब इसकी निर्यात मांग कमजोर पड़ गई।