गुजरात में मसाला बिजाई

08-Jan-2025 10:45 AM

गुजरात में मसाला बिजाई
जीरा
★ गुजरात में जीरा का 3 सालाना बिजाई औसात 3.81 लाख हेक्टेयर है। गत सीजन में 5.6 लाख हेक्टेयर में बिजाई की गयी थी जो इस वर्ष 6 जनवरी 2025 तक 4.73 लाख पहुंची यानि बिजाई गत वर्ष से कमजोर परन्तु 3 सालाना औसत से अधिक।
★ गत वर्ष जीरा का हुआ था रिकॉर्ड उत्पादन। पुराना स्टॉक भरपूर। चालू सीजन में एरिया गत वर्ष से 90 हजार हेक्टेयर कम परन्तु है तो तीन साल के उच्चतम स्तर पर।
धनिया
★ गुजरात में धनिया की बिजाई का 3 सालाना औसत 1.58 लाख हेक्टेयर है। गत सीजन 1.26 लाख हेक्टेयर में बिजाई की गयी थी। जो अब मामूली बढ़कर 1.29 लाख हेक्टेयर पहुंची। बिजाई अभी तक 3 सालाना औसत से कम परन्तु गत वर्ष से मामूली अधिक।
★ राजस्थान व मध्य प्रदेश के बिजाई आकड़े आने बाकी।
सौंफ
★ सौंफ बिजाई में बड़ी गिरावट। गत सीज में सौंफ बिजाई रिकॉर्ड 1.32 लाख हेक्टेयर पहुंची थी जो इस सीजन में अभी तक आधे से कम होकर 0.56 लाख हेक्टेयर में सिमटी। यह बिजाई 3 सालाना औसत 0.73 लाख हेक्टेयर से भी कमजोर।
★ गत सीजन में गुजरात में अच्छी मात्रा में सौंफ उत्पादन हुआ था परन्तु इस वर्ष उत्पादन में गिरावट आने की प्रबल सम्भावना बन रही है।
★ भविष्य में सौंफ की कीमतों में देखी जा सकती है तेजी।