गुजरात एवं राजस्थान की एमपीएमसी मंडियों में जीरे की आवक
30-Apr-2024 07:23 PM
नई दिल्ली । प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमुख उत्पादक राज्य गुजरात की एमपीएमसी मंडियों में एक फरवरी से 27 अप्रैल तक जीरे की कुल आवक 2549373 बोरी (प्रति बोरी 55 किलो) की हो चुकी है। जबकि राजस्थान की एमपीएमसी मंडियों में इसी समयावधि में 289084 बोरी की आवक हुई है।
इस आवक में एमपीएमसी के बाहर मंडियों की आवक शामिल नहीं है। उल्लेखनीय है कि चालू सीजन के दौरान गुजरात में जीरे का उत्पादन 46/47 लाख बोरी एवं राजस्थान में उत्पादन 56/57 लाख बोरी होने के अनुमान है।
