गेहूं में स्थिरता का माहौल

23-Nov-2023 07:50 PM

नई दिल्ली । बाजार में सरकारी गेहूं की उपलब्धता बढ़ने व मांग सामान्य बनी रहने से गेहूं की कीमतों में स्थिरता का माहौल बना हुआ है। फ्लोर मिलर्स की मांग सामने बनी रहने से दिल्ली गेहूं की कीमतों में कोई तेजी-मंदी नहीं देखी गई। भाव लारेंस रोड- यूपी / राजस्थान 2675/2730 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे।

इसी प्रकार मध्य प्रदेश की उत्पादक मंडी में स्थिरता रही, इंदौर मिल क्वालिटी गेहूं 2550/2650 लोकवान गेहूं 2900/3200 व अन्नपूर्णा गेहूं की कीमत 2900/3200 रुपए प्रति क्विंटल, उज्जैन मंडी भाव मालवराज गेहूं 2450/2650, लोकवान 2600/3250, अन्नपूर्णा 2600/3000 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

उत्तर प्रदेश की शाजहांपुर मंडी में 10 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही भाव 2461 रुपए, हरदोई मंडी भाव 2500  रुपए व सीतापुर 2511 रुपए ओर गोरखपुर 2500/2550 रुपए प्रति क्विंटल पर बाजार स्थिर रहा।

राजस्थान की कोटा मंडी में सामान्य देखी गई और भाव कोटा मंडी- मिल क्वालिटी 2500/2600 रुपए, बेस्ट क्वालिटी गेहूं 2700/2825 रुपए प्रति क्विंटल है।

बूंदी मंडी में मिल क्वालिटी गेहूं की कीमतों में कोई तेजी-मंदी नहीं और भाव 2500/2550 रुपए में एवरेज क्वालिटी भाव 2600/2700 का बाजार रहा।