गेहूं में मंदा रहा
07-Dec-2023 08:02 PM
नई दिल्ली । फ्लोर मिलर्स / आटा चक्की की मांग न होने व सरकार द्वारा गेहूं दिए जाने से गेहूं की कीमतों में गिरावट आई। दिल्ली लारेंस रोड पर भाव उत्तर प्रदेश / राजस्थान- 2725/2760 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। उत्तर प्रदेश गेहूं उत्पादक मंडियों में गेहूं की कीमतों 20/50 रुपए प्रति क्विंटल की घटबढ़ देखी गई।
ललितपुर मंडी भाव 2380/2500 रुपए, हरदोई- 2500/2520 रुपए, शाहजहांपुर- 2511 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। मध्य प्रदेश की गेहूं मंडियों में गेहूं की क्वालिटी की कीमतों में घटबढ़ देखी जा रही है।
