गेहूं में गिरावट रही

06-Dec-2023 07:22 PM

नई दिल्ली । सरकार द्वारा गेहूं दिए जाने से गेहूं की खरीद, डिमांड कमजोर रही। डिमांड कमजोर रहने से गेहूं की कीमतों में गिरावट रही। भाव लारेंस रोड उत्तर प्रदेश / राजस्थान 2750/2770 रुपए प्रति क्विंटल रहे। दिल्ली डीएफएम फ्लोर मिल आटा, मैदा, सूजी के रेटों में स्थिरता रही।

उत्तर प्रदेश फ्लोर मिल व आटा चक्कियों में आटा, मैदा, सूजी का बाजार स्थिर रहा। पंजाब के लुधियाना, खन्ना, अमृतसर कई मिलों व आटा चक्की के भावों में स्थिरता रही। उत्तर प्रदेश की गेहूं उत्पादक मंडियों में गेहूं 15 रुपए से लेकर 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आई। लिवाली व डिमांड न होने के कारण गेहूं का बाजार मंदा रहा।