गेहूं कीमतों में रही तेजी
29-Nov-2023 07:56 PM
नई दिल्ली । लारेंस रोड पर आज 500/700 बोरी की आवक कमजोर रही। आवक कमजोर रहने व फ्लौर मिलर्स / आटा चक्की की लिवाली बेहतर रहने से दिल्ली गेहूं की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।
दिल्ली गेहूं उत्तर प्रदेश / राजस्थान लाइन 2800/2825 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। उत्तर प्रदेश की उत्पादक मंडियों में गेहूं की आवक कमजोर रही। आटा चक्की व गेहूं की डिमांड होने के कारण गेहूं की कीमतों में 20/50 तेजी का रुख रहा।
भाव शाहजहांपुर 2521 रुपए, हरदोई 2540 रुपए, सीतापुर 2540 रुपए व बहराइच 2475 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। मध्य प्रदेश की मंडियों में लोकवान गेहूं की कीमतों में सुधार रहा भाव 2650 रुपए से 3250 रुपए प्रति क्विंटल व मिल क्वालिटी गेहूं 2450 से 2670 रुपए प्रति क्विंटल हो गये।
गेहूं की क्वालिटी में 20/50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही। राजस्थान की उत्पादक मंडियों में 20/50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गई। कोटा मंडी 2450/2865 रुपए, बूंदी 2400/2650 रुपए रुपए प्रति क्विंटल हो गये। गेहूं की कीमतों में तेजी रही।
