गेहूं की कीमतों में उतार-चढ़ाव

17-Nov-2023 06:20 PM

नई दिल्ली । त्यौहारी सीजन समाप्त होने से आटा, मैदा व सूजी में लिवाल कमजोर पड़ा जिस कारण फ्लोर मिलर्स की लिवाली सुस्त रही।

बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर रहने से गेहूं की कीमतों में तेजी-मंदी देखी गई और भाव शाहजहांपुर 2501 रुपए, हरदोई 2470 रुपए, सीतापुर 2500 रुपए, बुलंदशहर 2400 रुपए, ललितपुर 2350/2400 रुपए, मैनपुरी 2431 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

इसी प्रकार राजस्थान की गेहूं मंडियों में उतार-चढ़ाव रहा। कोटा मंडी भाव 2550 रुपए, मिल क्वालिटी लोकवान भाव 2500/2550 रुपए, बेस्ट क्वालिटी 2700/2800 रुपए प्रति क्विंटल रहे। बूंदी मंडी मिल क्वालिटी भाव 2600/2675 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। मध्य प्रदेश की सभी मंडियां चुनाव के कारण बंद रहीं।