गेहूं की कीमतों में स्थिरता रही

22-Dec-2023 07:56 PM

नई दिल्ली । फ्लोर मिलर्स आटा चक्की व गेहूं में डिमांड न होने के कारण दिल्ली गेहूं की कीमतों में स्थिरता रही और भाव लारेंस रोड उत्तर प्रदेश / राजस्थान लाइन 2500/2525 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

उत्तर प्रदेश की गेहूं मंडियों में गेहूं की कीमतों में 20/50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आई। शाहजहांपुर भाव 2445 रुपए, सीतापुर 2475, मैनपुरी 2321 रुपए व बुलंदशहर 2350 रुपए प्रति क्विंटल रह गये।

मध्य प्रदेश गेहूं मंडियों में लोकवान मिल क्वालिटी गेहूं का भाव 2500/3200 रुपए प्रति क्विंटल रहा व अन्नपूर्णा गेहूं क्वालिटी गेहूं का भाव 2550/3250 रुपए प्रति क्विंटल हो गया और सरबती बेस्ट क्वालिटी गेहूं का भाव 2900/4500 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका।

गेहूं की क्वालिटी में 50/150 रुपए की तेजी-मंदी बनी रहती है। राजस्थान गेहूं मंडियों में बूंदी मंडी मिल क्वालिटी गेहूं का भाव 2375/2425 एवरेज क्वालिटी गेहूं भाव 2500/2550 रुपए व कोटा मंडी लस्टर गेहूं का भाव 2450/2500 रुपए, मिल डिलीवरी 2350/2400 रुपए, बेस्ट क्वालिटी 2600/2700 रुपए प्रति क्विंटल का बाजार रहा। गेहूं क्वालिटी में 20/25 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी-मंदी रही गेहूं के बाजार में कोई तेजी-मंदी नहीं रही।