गेहूं की कीमतों में समानता

30-Nov-2023 07:21 PM

नई दिल्ली । लारेंस रोड पर 500/700 बोरी की आवक हुई कमजोर आवक व लिवाली बेहतर बनी रही। गेहूं की कीमतों में स्थिरता देखी गई भाव लारेंस रोड उत्तर प्रदेश व राजस्थान लाइन 2750/2825 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे।

दिल्ली डीएफएम ने 30 नवम्बर 2023 को आटा, मैदा, सूजी की कीमतों में स्थिरता रही। उत्तर प्रदेश की फ्लोर मिल / आटा चक्की मिलों में आटा, मैदा, सूजी की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली।

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व पंजाब फ्लोर मिल व आटा चक्की मिलों में आटा, मैदा, सूजी की कीमतों में स्थिरता बनी रही।

आज गेहूं की उत्पादक मंडियों में गेहूं की आवक कमजोर रही। परन्तु बेस्ट गेहूं क्वालिटी की कीमत में सुधार रहा। लोकवान गेहूं व शरबती गेहूं की कीमतों में बाजार अच्छा देखने को मिला। गेहूं का बाजार स्थिर रहा।