गेहूं की कीमतों में गिरावट

04-Dec-2023 07:58 PM

नई दिल्ली । सरकार द्वारा गेहूं का टेंडर पास किये जाने व एफसीआई गेहूं वितरण किए जाने से फ्लोर मिलर्स व अब चक्की मिलों की लिवाली कमजोर रही। डिमांड न होने के कारण गेहूं की कीमतों में 20/25 रुपए की गिरावट दर्ज की और इस गिरावट के साथ भाव लारेंस रोड राजस्थान / उत्तर प्रदेश मिल 2745/2795 रुपए प्रति क्विंटल रह गये।

उत्तर प्रदेश में बारिश होने व गेहूं में डिमांड न होने के कारण गेहूं की कीमतों में 20/50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी-मंदी देखी गई। शाहजहांपुर भाव 2540 रुपए, हरदोई 2480 रुपए, इटावा 2540/2550 रुपए, बहराइच 2465 रुपए व एटा 2500 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

मध्य प्रदेश की उत्पादक गेहूं मंडियों में बारिश होने व  आवक कमजोर लिवाली कमजोर रहने से गेहूं की कीमतों में मंदा रहा गेहूं मंडियों में मिल क्वालिटी गेहूं का भाव 2400/2700 रुपए प्रति क्विंटल का बाजार व लोकवान गेहूं क्वालिटी का भाव 2550/3250 रुपए प्रति क्विंटल का बाजार व शरबती गेहूं का भाव 2700/4400 रुपए प्रति क्विंटल का बाजार रहा।

राजस्थान की कोटा मंडी में गेहूं का भाव 2500/2750 रुपए व गंगानगर 2400/2475 और बारां 2500/2800 रुपए प्रति क्विंटल का बाजार रहा। आज गेहूं की कीमतों में गिरावट देखी गई।