गेहूं अंतर्राष्ट्रीय बाजार

10-Jan-2025 08:26 AM

गेहूं अंतर्राष्ट्रीय बाजार
★ 2 जनवरी वाले सप्ताह में अमरीका से 1.5-5 लाख टन गेहूं निर्यात की सम्भावना।
★ आगामी USDA रिपोर्ट में अमरीका में शीतकालीन गेहूं बिजाई आकड़े घटाए जा सकते हैं।
★ विश्व में गेहूं का बकाया स्टॉक 2578.6 लाख टन रहने की उम्मीद जो गत माह के अनुमान में भी इतना ही था।
★ ताइवान ने 1.14 लाख टन गेहूं खरीद के किये सौदे।
~~~~~~~~~~~~~
घरेलू गेहूं बाजार
★ 09 जनवरी को दिल्ली गेहूं एक बार फिर मजबूत होकर 3270 रुपए तक पहुंचा।
★ सभी मंडियों में कीमतें बढ़ी, कीमतें बढ़ने का मुख्य कारण, बिकवाली कमजोर पड़ना व लिवाली बढ़ना है।
★ OMSS बिक्री के छठे टेंडर में 1 लाख टन में से 0.97 लाख टन गेहूं की बिक्री की गयी।
★ असम में FAQ की बिक्री 3099-3330, हरियाणा में 3050-3180, झारखण्ड में 3002-3102, पंजाब में 3010-3195, उड़ीसा में 3006-3309, राजस्थान में 3083-3210 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बिक्री की गयी।
★ इन सभी राज्यों में 3000 रुपए से ऊपर बिक्री हुई, ऊंचे भावों पर टेंडर पास किए जाने से भी बाजारों पर पड़ा असर।
★ देखना होगा कि आगामी टेंडर में सरकार आवंटित बिक्री मात्रा बढ़ाती है या नहीं।