एथेनॉल उत्पादन में मक्का का उपयोग बढ़ा, चीनी का घटा।
25-Jun-2025 09:13 AM

एथेनॉल उत्पादन में मक्का का उपयोग बढ़ा, चीनी का घटा।
★ भारत में एथेनॉल उत्पादन के लिए मक्के का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। केंद्र सरकार के 2025 तक पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मक्का प्रमुख स्रोत बनकर उभरा है।
★ 2024-25 एथेनॉल आपूर्ति वर्ष (नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025) में कुल लगभग 6.50 अरब लीटर एथेनॉल अनाजों से उत्पादित किया जाएगा, जिसमें मक्का की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा होगी। इसके मुकाबले गन्ने से केवल 2.50 अरब लीटर एथेनॉल बनने का अनुमान है।
★ मक्का से बन DDGS की उपलब्धता भी बढ़ी, जो अब सोयामील की जगह ले रहा है।
★ मक्का की बढ़ती डिमांड और अच्छे भाव से पिछले 2 सालों से उप्तादन में भारी वृद्धि दिखी, चालू खरीफ बिजाई में भी मक्का का एरिया बढ़ता नज़र आ रहा है।
★ चालू गन्ना पेराई सीजन जो अंतिम पड़ाव में है, में कई कारणों से चीनी का कम उत्पादन हुआ जिसके चलते इथेनॉल में भी खपत बढ़ी।
★ देखा होगा की आगामी पेराई सीजन में गन्ना फसल कैसी आती है, तब तक मक्का की डिमांड बनी रहगी परन्तु मक्का का स्टॉक भी इस समय अभूत अच्छा है जो कीमतों पर समय समय पर दवाब बनता रहेगा।
★ अमेरिका भारत को इथेनॉल में इस्तेमाल के लिए मक्का आयात का दवाब बना रहा है, देखना होगा की सरकार इस पर क्या कदम उठती है।