एथनोल उत्पादन के लिए चावल बिक्री 28 रुपए प्रति किलो पर

09-Jan-2025 10:31 AM

एथनोल उत्पादन के लिए चावल बिक्री 28 रुपए प्रति किलो पर
★ सरकार ने एथनोल उत्पादन के लिए चावल बिक्री 28 रुपए प्रति किलो पर करने का किया ऐलान। पहले ये 20 रुपए प्रति किलो पर बेचा जा रहा था जिसमें ट्रांसपोर्टेशन शामिल नहीं था। 28 रुपए फैक्ट्री पहुंच भाव।
★ चावल से बने एथनोल के भाव 58.5 रुपए प्रीत लीटर जो अभी तक नहीं बढ़ाए गये।
★ इसके अलावा OMSS स्कीम में प्राइवेट पार्टी, कोपरेटिव, छोटे ट्रेडर्स, अन्य एजेंसियों, नैफेड, NCCF, केंद्रीय भण्डार को रिजर्व भाव पर बिक्री की जाएगी परन्तु इसमें अब अतिरिक्त ट्रांसपोर्टेशन कास्ट नहीं लगेगा।
★ पोल्ट्री उद्योग द्वारा मक्का की ऊंची कीमतों के कारण चावल से एथनोल बनाने की मांग उठाई गयी।
~~~~~~~~~~~~~~~
★ डिमांड कमजोर होने के कारण चावल अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में 5% तक की देखी गयी गिरावट।
★ श्रीलंका की चावल आयात अवधि समाप्त। मलेशिया के आयातक 490$ CIF भाव पर खरीदना छह रहे हैं जबकि निर्यातकों ने 580$ के कोटेशन दी, इन भाव्पों पर निर्यातक बेचने को इच्छुक नहीं।
★ साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपया घटने से कीमतों पर भी असर पड़ा।
★ थाईलैंड 5% ब्रोकन वाइट राइस के भाव 494$/टन बोले गये, जो दिसंबर 2024 के मध्य में 424$/टन थे।
★ भारतीय 5% ब्रोकन वाइट राइस ने भाव 447-451$/टन, पाकिस्तान के 449-553 व वियतनाम के 460-464$/टन चल रहे हैं।
★ भारतीय पारबॉयल्ड राइस के भाव 440-444$, पाकिस्तान के 462-466$ व थाईलैंड के 506$/टन के आसपास।
★ वियतनाम से निकल;इ 500 कांतैने मलेशिया पोर्ट पर फंसे, भ्जवों में भारिग इरावत के कारण आयातक पीछे हटा।
★ अफ्रीका से अच्छी डिमांड निकलने की उम्मीद, काकीनाडा पोर्ट पर 14 जहाज लगे।