डिमांड निकलने से चीनी में तेजी
03-May-2024 07:08 PM
नई दिल्ली । डिमांड निकलने से चीनी के भावों में तेजी का रुख। सरकार द्वारा मई माह के लिए खुली बिक्री हेतु 27 लाख टन कोटा जारी किया। उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों ने आज 10/40 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर सेल निकाली।
बलरामपुर ग्रुप ने आज सेल नहीं खोली। उत्तराखंड चीनी मिलों में 25 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर सेल निकाली। भाव 3860/3900 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गए। मध्य प्रदेश की चीनी मिलों में 30 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखने को मिली।
बिहार चीनी मिलों में आज 10/20 रुपए प्रति क्विंटल तेजी देखने को मिली। भाव 3981/4081 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये। पंजाब चीनी मिलों में 30 रुपए की तेजी देखने को मिली। भाव 4030/4101 प्रति क्विंटल देखने को मिले। मांग को देखते हुए चीनी में और बढ़त देखी जा सकती है।
