COOIT द्वारा भरतपुर में आयोजित 46वे रबी तेल-तिलहन सेमीनार में कही गयी बातें
15-Mar-2026 03:11 PM
COOIT द्वारा भरतपुर में आयोजित 46वे रबी तेल-तिलहन सेमीनार में कही गयी बातें
बाबूलाल डाटा
★ दूसरे राज्यों से सरसों खरीद पर लगने वाले 1% मंडी टैक्स को हटाया जाए।
★ आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी की जाए ताकि घरेलू सरसों उत्पादन बढ़ सके।
★ राजस्थान को "सरसों राज्य" का दर्जा दिया जाना चाहिए ताकि सरकार का राजस्थान में सरसों की ओर फोकस बढ़े।
~~~~~~~
सुरेश नागपाल
★ देश में खाद्य तेलों की डिमांड लगातार बढ़ रही है खपत को पूरा करने के लिए आयात भी उसी अनुपात में बढ़ रहा है।
★ भारत में तिलहन उत्पादन बढ़ाने की सख्त जरुरत। आयात पर निर्भरता अधिक। पालिसी में बार-बार बदलाव करने से उद्योग जगत को होती है परेशानी।
~~~~~~
दिनेश रावत
★ उत्तर प्रदेश में सरसों पर दूसरे राज्यों से आने वाली सरसों पर कोई टैक्स नहीं लगता परन्तु राजस्थान में 1% टैक्स लगता है जिसका असर राजस्थान के तेल उद्योग पर पड़ रहा है।
★ उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार को नियमों को और सरल बनाना चाहिए।
~~~~~~~~
अन्य विशेषज्ञों/सम्बंधित सदस्यों द्वारा कही गयी बातें
★ जिस तरह मखाना बोर्ड की स्थापना की गयी उसी तरह मस्टर्ड बोर्ड की भी स्थापना करनी चाहिए।
★ आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी किए जाने की जरुरत ताकि घरेलू उत्पादन बढ़ सके।
~~~~~~~~~
सुरेश सिंह रावत, जल संसाधन मंत्री
★ मंत्री ने कहा कि कमेटी द्वारा दिए गये सुझावों को राज्य सरकार के समक्ष रखा जाएगा जिसमें मंडी टैक्स का सबसे बड़ा मुद्दा शामिल है।
★ अन्य सुझाव पर भी कार्य किया जाएगा।
