छोटी इलायची नरम

29-Feb-2024 06:32 PM

नई दिल्ली । विगत कुछ समय से छोटी इलायची में नियमित एवं लोकल मांग का अभाव बना रहने के कारण नरमी का रुख बना हुआ है। सूत्रों का कहना है कि अभी हाल-फिलहाल तेजी की संभावना भी नहीं है।

क्योंकि मार्च क्लोजिंग होने के कारण प्रत्येक वर्ष जिंसों का व्यापार प्रभावित होता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पादक केन्द्रों पर आज हुई हैदर सिस्टम लिमिटेड नीलामी में अधिकतम भाव 1975 रुपए एवं एवरेज भाव 1519 रुपए प्रति किलो बोले गए।

छोटी इलायची के अलावा बड़ी इलायची में भी व्यापार कम हो रहा है जिस कारण से कीमतों में गिरावट बनी हुई है। जबकि स्टॉक की कमी के कारण आगामी दिनों में बड़ी इलायची के भाव बढ़ने की संभावना है।