छोटी इलायची में व्यापार कम

22-Feb-2024 07:03 PM

नई दिल्ली । जानकार सूत्रों का कहना है कि विगत कुछ समय से छोटी इलायची के निर्यात एवं लोकल उठाव कम होने के कारण कीमतों में 75/100 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। मगर अब संभावना व्यक्त की जा रही है।

भाव घटने के कारण निर्यातकों की लिवाली में सुधार होगा। इसके अलावा नीलामी केन्द्रों पर भी आवक घटने लगी है। उत्पादक केन्द्रों पर आज हुई छोटी इलायची की हैदर सिस्टम इंडिया लि० नीलामी में 53538 किलो की आवक हुई और 50502 किलो का व्यापार हुआ।

नीलामी में छोटी इलायची के अधिकतम भाव 1752 रुपए एवं एवरेज भाव 1383.26 रुपए प्रति किलो बोले गए। सूत्रों का कहना है कि निर्यात बढ़ने की स्थिति में छोटी इलायची की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो सकती है अन्यथा हाल फिलहाल कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है।