छोटी इलायची में तेज रही
28-Dec-2023 07:17 PM
नई दिल्ली । निर्यातकों की बढ़ती मांग के कारण छोटी इलायची की कीमतों में तेजी बनी हुई है अभी बाजार ओर बढ़ने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। क्योंकि आगामी दिनों में पोंगल का त्यौहार होने के कारण छोटी इलायची की सप्लाई प्रभावित होगी।
उत्पादक केन्द्रों पर आज हुई मास इंटरप्राइजेज वैंडामेड्डू नीलामी में 108.18 किलो की आवक हुई और 107145 किलो का व्यापार हुआ।
नीलामी में अधिकतम भाव 2742 रुपए एवं एवरेज भाव 1858.43 रुपए बोले गए। जबकि एक सप्ताह पूर्व इसी नीलामी में अधिकतम भाव 2697 रुपए एवं एवरेज भाव 1702.66 रुपए बोले गए थे।
