छोटी इलायची - में तेजी
27-May-2024 07:12 PM
नई दिल्ली । आज भी छोटी इलायची की कीमतों में तेजी रही। सूत्रों का कहना है कि गत दिनों बारिश की कमी एवं वर्तमान में हो रही बारिश से छोटी इलैयहि फसल को नुकसान होने के समाचार मिल रहे हैं।
जिस कारण से बाजार में सट्टे बाजी बढ़ गई है। सूत्रों का कहना है कि सीजन का अंत होने के कारण नीलामी केन्द्रों पर माल की आवक भी घट गई है।
जिस कारण से गत 2/3 दिनों के दौरान छोटी इलायची की कीमतों में 200/250 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है। अभी बाजार में धारणा तेजी की बनी हुई है।
सूत्रों का कहना है कि नई फसल आने तक बाजार मजबूत रहेंगे। नए मालों की आवक जुलाई-अगस्त माह में शुरू होगी। वर्तमान में दिल्ली बाजार में छोटी ीालसीहि के क्वालिटीनुसार भाव 2200/3300 रुपए प्रति किलो तक बोले जाने लगे हैं।
