चीनी उद्योग: ₹5,000 करोड़ गन्ना बकाया, MSP बढ़ाने की मांग
19-Mar-2026 11:07 AM
चीनी उद्योग: ₹5,000 करोड़ गन्ना बकाया, MSP बढ़ाने की मांग
★ महाराष्ट्र में 28 फरवरी तक किसानों का करीब ₹4,898 करोड़ बकाया जो पिछले साल ₹2,949 करोड़ था।
★ ISMA ने बढ़ती लागत और कम एक्स-मिल कीमतों के चलते MSP बढ़ाने की मांग की।
★ 2025-26 में अब तक उत्पादन 262.1 लाख टन पहुंचा, जो पिछले साल से 10.5% ज्यादा।
★ महाराष्ट्र उत्पादन 98.4 लाख टन, उत्तर प्रदेश में 81.3 लाख टन और कर्नाटक 46 लाख टन रहा।
★ 15 मार्च तक देश में 157 मिल चालू और 379 मिल बंद हो चुकी हैं।
★ बढ़ती लागत और बकाया भुगतान के दबाव में उद्योग, MSP बढ़ोतरी जरूरी।
