चीन और साउथ कोरिया- तिल आयात में बढ़ोत्तरी; भारत से घटा निर्यात

10-Jan-2025 12:30 PM

चीन और साउथ कोरिया- तिल आयात में बढ़ोत्तरी; भारत से घटा निर्यात
भारत
★ डिमाडं कमज़ोर, भाव पिछले सीजन से 8% कम।
★ अंतर्राष्ट्रीय FOB भाव $1,880-1,920/मीट्रिक टन की रेंज में।
★ अन्य देशों से निर्यात मामले में मिल रही हैं क़डी टक्कर।
★ डॉलर के मुकाबले रुपया कमज़ोर पड़ने से भी निर्यात भावों पर पड़ा असर।
~~~~~~~~~~
चीन
★ जनवरी-अक्टूबर 2024 तक 9.58 लाख टन आयात दर्ज किया। जो पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 7.8 लाख टन था। 
★ आयात में 23% की वृद्धि। 
★ औसतन भाव जो पिछले वर्ष $1,668-/मीट्रिक टन थे घटकर 2024 में $1,637 दर्ज किये गए।
★ नाइजर और नाइजीरिया से 2023 में 1.63 लाख टन और जनवरी से अक्टूबर 2.83 लाख टन रहा आयात। 
★ तंज़ानिया से आयात 1.26 लाख टन बढ़कर 1.38 लाख टन पंहुचा। 
★ मोजांबिक ने चीन को 86,227 टन किया निर्यात। 
~~~~~~~~~~
साउथ कोरिया
★ जनवरी-अक्टूबर2024 तक पिछले वर्ष के मुकाबले आयात 20% बढ़कर 68,536 टन पहुंचा। पिछले वर्ष आयात 57,050 टन हुआ था। 
★ उपरोक्त अवधि के दौरान भारत से साउथ कोरिया को निर्यात 18% बढ़कर 18,141 टन पहुंचा। 
~~~~~~~~~~
अमेरिका
★ जनवरी से सितंबर 2024 तक अमेरिका में आयात पिछले वर्ष के 24,176 टन से मामूली घटकर 23,963 टन पहुंचा। 
★ भारत से सबसे अधिक मात्रा में किया गया आयात हालाँकि यह आयात पिछले वर्ष से 3% घटा। 
★ ग्वाटेमाला से आयात पिछले वर्ष से 34.8% और मेक्सिको से 30.2% घटा परन्तु  पाकिस्तान से 44.5% और नाइजीरिया से 87.9% बढ़ा।