चीनी- मांग सुस्त रहने से चीनी में स्थिरता

09-May-2024 06:59 PM

नई दिल्ली । बिकवाली बनी रहने व मांग सुस्त पड़ने से चीनी की कीमतों में आज स्थिरता का रुख रहा। मिलों ने रिसेल चीनी में घटा कर सेल निकाली। उत्तर प्रदेश की बलरामपुर ग्रुप ने शाम को दूसरी सेल में 20/25 रुपए घटा कर सेल निकाली।

उत्तराखंड चीनी मिलों में आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला। इसके साथ भाव 3845/3890 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिरता बनी रही। पंजाब चीनी मिलों ने आज कोई तेजी-मंदी नहीं देखने को मिली।

भाव 4000/4101 रुपए प्रति क्विंटल स्थिर बने रहे। मध्य प्रदेश की चीनी हाजिर भावों में कोई उठा-पटक नहीं देखी गई। एस ग्रेड भाव 3975, एम ग्रेड भाव 4075 रुपए प्रति क्विंटल रूके रहे। चीनी के भावों में अधिक मंदे की संभावना नहीं।