चीनी में सुस्ती का माहौल
17-Nov-2023 07:29 PM
★ चीनी भावों में आज बाजार सुस्त रहे।
★ ऊंचे भावों पर चीनी में ग्राहकी सुस्त रही जोकि रिसेल भाव कल शाम के मुकाबले 5/10 रुपए नरम रहे। कोटे की मात्रा को देखते हुए। मिल वाले मजबूती पर स्थिर रहे।
★ कोटे को देखते हुए बाजार और मजबूत होने के आसार हैं।
★ चीनी के हाजिर भावों में 100/150 रुपए तेजी देखने को मिली।
★ उत्तराखंड चीनी मीलों में आज 10/20 रुपए प्रति क्विंटल तेजी देखने को मिली भाव 3760/3860 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गये।
★ पंजाब चीनी मिलों में आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला। भाव स्थिर बने रहे।
★ महाराष्ट्र की बासी मिलों में 20 रुपए का सुधार देखने को मिला। इस सुधार के साथ भाव 3720/3970 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये।
