चना की कीमतों में उठा-पटक जारी

10-Jan-2025 08:48 AM

चना की कीमतों में उठा-पटक जारी
★ 09 जनवरी को दिल्ली चना 50 रुपए की गिरावट के बाद 6650 रुपए पर हुआ बंद।
★ मुंबई तंज़ानिया चना जो इस महीने 6 हजार के निम्न स्तर पर था 100 रुपए बढ़कर 6100 पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया चना 6050/6150 रुपए के निम्न स्तर से बढ़कर 09 जनवरी को 6275 रुपए पर आया।
★ अन्य मंडियों में कीमतों में इसी तरह की उठा-पटक देखी गयी।
★ ऑस्ट्रेलिया चना जनवरी 650, फरवरी 680/685$/टन दर्ज किया गया।
★ ऑस्ट्रेलिया से बड़ी मात्रा में हो रहे हैं सौदे, माल पोर्ट पर लगा पहुंचने।
★ कांडला, काकीनाडा पोर्ट पर बड़ी मात्रा में हो रहा है चना का आयात। बल्क में MV MELODY वेसल में 30,044 टन चना कांडला पोर्ट पर पहुंची। इसके अलावा अन्य वेसल जिसमें 18,726 टन ऑस्ट्रेलिया चना था काकीनाडा पोर्ट पर पहुंचा।
★ मेनिफेस्टो में अब तक आई जानकारी के अनुसार नवम्बर से जनवरी तक करीब 3.75 लाख टन चना का आयात हो चुका है।
★ साथ ही नैफेड द्वारा भी चना कम भावों पर हो रहा है पास।
★ इसके अलावा सबसे अधिक असर मटर आयात होने से भी पड़ रहा है, पोर्ट पर बड़ी मात्रा में मटर का स्टॉक अभी भी उपलब्ध जिसे खपने में लम्बा समय लगेगा, साथ ही चना आयात भी जारी है।
★ एक महीने के अंतराल में कुछ क्षेत्रों में नए चना की आवक भी शुरू होगी।
★ कुल मिलाकर फ़िलहाल तेजी में व्यापार न करें, मार्किट सेंटिमेंट अच्छे नहीं।