चीनी की कीमतों में नरमी

04-Dec-2023 08:11 PM

★ ग्राहकी कमजोर होने के कारण चीनी की कीमतों में 20/50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट रही।  
★ ग्राहकी का समर्थन न मिलने से उत्तर प्रदेश की मिलों में भाव 20/30 रुपए प्रति क्विंटल घटाकर सेल निकाली।  
★ उत्तर प्रदेश की बलरामपुर ग्रुप में आज 20 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिली। 
★ उत्तराखंड चीनी मिलों में आज 10 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखने को मिला। इस मंदे के साथ भाव 3690/3800 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गये।   
★ इंदौर चीनी हाजिर भावों में आज एस ग्रेड में 20 रुपए व एम ग्रेड में 30 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ एस ग्रेड भाव 4000 रुपए, एम ग्रेड 4050 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गये।     
★ बिहार चीनी मिलों में आज 20 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। 
★ मिलों की बिकवाली को देखते हुए। बाजार आगे और घट सकते हैं।