Home News
24-Nov-2026 12:29 PM
नई दिल्ली। महाराष्ट्र एवं कर्नाटक जैसे अग्रणी गन्ना उत्पादक राज्यों में भयंकर सूखा पड़ने से 2026-27 के वर्तमान मार्केटिंग सीजन में चीनी का घरेलू उत्पादन घटने की संभावना है।
दूसरी ओर इसकी घरेलू मांग एवं खपत में या तो कुछ वृद्धि होगी या कम से कम स्थिरता बनी रहेगी। घरेलू प्रभाग में आपूर्ति एवं उपलब्धता मार्केटिंग सीजन में 20-25 लाख टन तक चीनी के आयात की आवश्यकता पड़ सकती है। चीनी का घरेलू उत्पादन विभिन्न संघों-संगठनों द्वारा 270 से 290 लाख टन के बीच होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
मोटे अनुमान के अनुसार 30 सितम्बर 2026 को स्वदेशी उद्योग के पास चीनी का बकाया अधिशेष स्टॉक घटकर 30-35 लाख टन रह गया जबकि 30 सितम्बर 2027 को यह और भी घटकर 20-25 लाख टन पर सिमट सकता है जो महज एक माह की जरूरत को पूरा करने लायक है।
आमतौर पर उद्योग के पास 60-62 लाख टन चीनी का बकाया स्टॉक रहता है। चीनी का भाव घरेलू बाजार में काफी ऊंचा एवं तेज हो गया है। अभी इसमें लग्नसरा की जोरदार मांग निकल रही है। आगामी समय में भी कीमत ऊंची रह सकती है।